शफीक़ुर्रहमान ज़ियाउल्लाह मदनी - किताबें
आइटम्स की संख्या: 8
- हिन्दी लेखक : आदिल बिन अली अश्शद्दी अनुवाद : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह संशोधन : शफीक़ुर्रहमान ज़ियाउल्लाह मदनी प्रकाशक : इस्लामी आमन्त्रण एंव निर्देश कार्यालय रब्वा, रियाज़, सऊदी अरब
इस पुस्तक में पैग़म्बर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की जीवनी, शिष्टाचार और स्वभाव से संबंधित महत्वपूर्ण तत्वों को 42 सभाओं के द्वारा दर्शाने का एक सफल प्रयत्न किया गया है। जिसमें पैग़म्बर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के उम्मत पर हुक़ूक़, रमज़ान में पैग़म्बर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के व्यवहार, पैग़म्बर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की वंशावली, आप की सच्चाई व अमानत, विशेषताएँ, वैवाहिक जीवन, आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की क्षमा, न्याय, दानशीलता, वीरता, नम्रता, रहन-सहन, उपासना, नारी सम्मान, राज्य निर्माण.....आदि पर स्पष्ट रूप से प्रकाश डाला गया है।
- हिन्दी लेखक : अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह बिन बाज़ अनुवाद : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह संशोधन : शफीक़ुर्रहमान ज़ियाउल्लाह मदनी प्रकाशक : इस्लामी आमन्त्रण एंव निर्देश कार्यालय रब्वा, रियाज़, सऊदी अरब
नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ला की नमाज़ की विधि के वर्णन में संछिप्त पुस्तकों में सर्वश्रेष्ठ पुस्तिका है, जिस में नमाज़े नबवी का उचित तरीक़ा, फर्ज़ नमाज़ के बाद की दुआओं तथा मुअक्कदह सुन्नतो और उनकी फज़ीलत का उल्लेख किया गया है।
- हिन्दी लेखक : अब्दुर्रहमान बिन अब्दुल करीम अश्-शीहा अनुवाद : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह संशोधन : ज़ाकिर हुसैन बिन वरासतुल्लाह संशोधन : शफीक़ुर्रहमान ज़ियाउल्लाह मदनी प्रकाशक : इस्लामी आमन्त्रण एंव निर्देश कार्यालय रब्वा, रियाज़, सऊदी अरब
अल्लाह के पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लमः जब पूरी दुनिया विचारधारा के अंधकार तथा भ्रष्ट-उपासना, अत्याचार, अन्याय, नैतिक और सांस्कृतिक गिरावट, पतन, पिछड़ेपन, मूर्खता और अज्ञानता के अँधेरे में भटक रही थी कि अरब द्वीप के पवित्र नगर मक्का मुकर्रमा में अल्लाह के संदेष्टा मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के स्वरूप में एक उज्जवल प्रकाश फूटा जिसकी किरणों से सर्वसंसार प्रकाशमान हो गया औऱ उसे इस्लाम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रस्तुत पुस्तक में पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की पवित्र जीवनी, आपके सदव्यवहार, स्वभाव, गुण-विशेषण, शिष्टाचार पर संक्षेप में प्रकाश डाला गया है। तथा आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के ईश्दूतत्व की पुष्टि करने वाले मूलग्रंथों - क़ुर्आन व हदीस - और पिछली आसमानी ग्रंथों से कुछ प्रमाण और अक़्ली तर्क भी वर्णन किये गये हैं। साथ-साथ ही आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के विषय में गैर-मुस्लिमों की कुछ गवाहियों को भी प्रस्तुत किया गया है।
- हिन्दी लेखक : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह संशोधन : शफीक़ुर्रहमान ज़ियाउल्लाह मदनी प्रकाशक : इस्लामी आमन्त्रण एंव निर्देश कार्यालय रब्वा, रियाज़, सऊदी अरब
अल्लाह के पैग़म्बर के सद्व्यवहार के कुछ दर्शन : मानवता के लिये बहुत बड़े लज्जा की बात है कि मानवता के मोक्ष प्रदायक अल्लाह के पैग़म्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम जैसे महान पुरूष के आचार पर प्रहार कर के उनका अपमान किया जाए जिनका दूत-कर्म ही शिष्टाचार को सम्पन्न करना था। यह लेख आप के सद्व्यवहार का सन्छिप्त दर्शन प्रस्तुत करता है।
- हिन्दी लेखक : अब्दुल मोहसिन बिन हमद अल-अब्बाद अल-बद्र अनुवाद : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह संशोधन : शफीक़ुर्रहमान ज़ियाउल्लाह मदनी प्रकाशक : इस्लामी आमन्त्रण एंव निर्देश कार्यालय रब्वा, रियाज़, सऊदी अरब
मदीना की फज़ीलत और उसकी ज़ियारत एंव निवास के आदाब : मदीना तय्यिबा के यात्रियों के लिए यह एक बहुमूल्य उपहार और महत्वपूर्ण गाईड है। जिस में मदीना तैयिबा की फज़ीलत, मस्जिदे नबवी एंव मस्जिद क़ुबा की फज़ीलत, मदीना की ज़ियारत एंव उसमें निवास के आदाब, ज़ियारत के योग्य स्थान, ज़ियारत का उचित तथा अनुचित तरीक़ा और क़ब्रों की ज़ियारत के उद्देश्य का प्रमाणित रूप से उल्लेख किया गया है।
- हिन्दी लेखक : अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह बिन बाज़ अनुवाद : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह संशोधन : सिद्दीक़ अहमद संशोधन : शफीक़ुर्रहमान ज़ियाउल्लाह मदनी प्रकाशक : इस्लामी आमन्त्रण एंव निर्देश कार्यालय रब्वा, रियाज़, सऊदी अरब
यह एक महत्व पूर्ण पुस्तिका है जिस में इस बात का उल्लेख किया गया है कि बीमार व्यक्ति किस प्रकार छोटी या बड़ी नापाकी से तहारत (पवित्रता) हासिल करेगा तथा किस तरह नमाज़ पढ़ेगा।
- हिन्दी लेखक : अब्दुर्रहमान बिन अब्दुल करीम अश्-शीहा अनुवाद : शफीक़ुर्रहमान ज़ियाउल्लाह मदनी संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
इस्लाम ही एकमात्र धर्म है जिसे अल्लाह तआला ने सर्व मानवजाति के लिए चयन किया है, जिसके अतिरिक्त कोई अन्य धर्म अल्लाह के निकट मान्य नहीं है। तथा इस्लाम ही एकमात्र धर्म है जो हमारी आज की दुनिया की समस्त समस्याओं का समाधान पेश करता है और उसके निर्देशों का पालन करके और उन्हें व्यवहार में लाकर मानवता समस्यारहित जीवन का अनुभव कर सकती है। इस पुस्तक में इस्लाम के अनन्त संदेश, उसकी विशेषताओं और गुणों, तथा जीवन के सभी छेत्रों में उसकी शिक्षाओं, मार्गदर्शनों और निर्देशों का उल्लेख किया गया है।
- हिन्दी लेखक : खालिद अबू सालेह अनुवाद : जावेद अहमद संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह संशोधन : शफीक़ुर्रहमान ज़ियाउल्लाह मदनी
इस्लाम कृपा एंव दया का धर्म : यह पुस्तक इस बात प्रकाश डालती है कि इस्लाम कृपा और दया का धर्म है और इस्लाम के पैग़म्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अल्लाह की ओर से इस भटकती हुई मानवता के लिए करुणा के भण्डार हैं, अतः इस धर्ती पर बसने वाला हर मनुष्य इस्लाम धर्म में दया का पात्र है, चाहे वह नास्तिक ही क्यों न हो!