معلومات المواد باللغة العربية

अब्दुर्रहमान बिन अब्दुल करीम अश्-शीहा - किताबें

आइटम्स की संख्या: 2

  • हिन्दी

    अल्लाह के पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लमः जब पूरी दुनिया विचारधारा के अंधकार तथा भ्रष्ट-उपासना, अत्याचार, अन्याय, नैतिक और सांस्कृतिक गिरावट, पतन, पिछड़ेपन, मूर्खता और अज्ञानता के अँधेरे में भटक रही थी कि अरब द्वीप के पवित्र नगर मक्का मुकर्रमा में अल्लाह के संदेष्टा मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के स्वरूप में एक उज्जवल प्रकाश फूटा जिसकी किरणों से सर्वसंसार प्रकाशमान हो गया औऱ उसे इस्लाम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रस्तुत पुस्तक में पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की पवित्र जीवनी, आपके सदव्यवहार, स्वभाव, गुण-विशेषण, शिष्टाचार पर संक्षेप में प्रकाश डाला गया है। तथा आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के ईश्दूतत्व की पुष्टि करने वाले मूलग्रंथों - क़ुर्आन व हदीस - और पिछली आसमानी ग्रंथों से कुछ प्रमाण और अक़्ली तर्क भी वर्णन किये गये हैं। साथ-साथ ही आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के विषय में गैर-मुस्लिमों की कुछ गवाहियों को भी प्रस्तुत किया गया है।

  • हिन्दी

    इस्लाम ही एकमात्र धर्म है जिसे अल्लाह तआला ने सर्व मानवजाति के लिए चयन किया है, जिसके अतिरिक्त कोई अन्य धर्म अल्लाह के निकट मान्य नहीं है। तथा इस्लाम ही एकमात्र धर्म है जो हमारी आज की दुनिया की समस्त समस्याओं का समाधान पेश करता है और उसके निर्देशों का पालन करके और उन्हें व्यवहार में लाकर मानवता समस्यारहित जीवन का अनुभव कर सकती है। इस पुस्तक में इस्लाम के अनन्त संदेश, उसकी विशेषताओं और गुणों, तथा जीवन के सभी छेत्रों में उसकी शिक्षाओं, मार्गदर्शनों और निर्देशों का उल्लेख किया गया है।