वैज्ञानिक श्रेणियाँ

معلومات المواد باللغة العربية

धर्मशास्त्र और उसके विज्ञान

आइटम्स की संख्या: 46

  • हिन्दी

    PDF

    मैं मुसलमान हूँ

  • हिन्दी

    PDF

    सुखी जीवन के उपयोगी साधनः हिंदी भाषा की यह पुस्तक डॉक्टर हैस़म सरहान द्वारा रचित है। वास्तव में यह पुस्तक अल्लामा सादी रह़िमहुल्लाह द्वारा लिखित मूल पुस्तक “सुखी जीवन के लिए उपयोगी संदेश” का संक्षिप्तीकरण है, जिसमें उन्होंने उन उपयोगी माध्यमों का उल्लेख किया है जिन के द्वारा सौभाग्यशाली जीवन जीना सुगम हो जाता है, इसके अतिरिक्त उन साधनों एवं ढ़ंगों का उल्लेख करने के साथ-साथ उन्हें प्राप्त करने के उपाय भी सुझाए गए हैं, विशेष बात यह है कि ये सभी बातें क़ुरआन एवं ह़दीस़ से मय प्रमाण बयान की गई हैं। लेखक महोदय ने छोटे-छोटे बिंदुओं के रूप में व्यवस्थित कर इसे सुंदर ढ़ंग से प्रस्तुत किया है।

  • हिन्दी

    PDF

    दुश्मनों के क्या अधिकार हैं? इसका परिचय सबसे पहले इस्लाम ने दिया है। युद्ध के शिष्टाचार की कल्पना से दुनिया बिल्कुल बेख़बर थी। पश्चिमी दुनिया इस कल्पना से पहली बार सत्रहवीं सदी के विचारक ग्रोशियूस (Grotius) के ज़रिये से परिचित हुई। मगर अमली तौर पर अन्तर्राष्ट्रीय युद्ध नियम उन्नीसवीं सदी के मध्य में बनाना शुरू हुए। इससे पहले युद्ध के शिष्टाचार का कोई ख़्याल पश्चिम वालों के यहां नहीं पाया जाता था। जंग में हर तरह के जु़ल्म व सितम किए जाते थे और किसी तरह के अधिकार जंग करने वाली क़ौम के नहीं माने जाते थे। उन्नीसवीं सदी में और उसके बाद से अब तक जो नियम भी बनाए गए हैं, उनकी अस्ल हैसियत क़ानून की नहीं, बल्कि संधि की सी है। उनको अन्तर्राष्ट्रीय क़ानून कहना हक़ीक़त में ‘क़ानून’ शब्द का ग़लत इस्तेमाल है। क्योंकि कोई क़ौम भी जंग में उस पर अमल करना अपने लिए ज़रूरी नहीं समझती। सिवाए इसके कि दूसरा भी उसकी पाबन्दी करे। यही वजह है कि हर जंग में इन तथाकथित अन्तर्राष्ट्रीय नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं और हर बार उन पर पुनर्विचार किया जाता रहा, और उन में कमी व बेशी होती रही। इसके विपरीत, इस्लाम ने जंग के जो शिष्टाचार बताए हैं, उनकी सही हैसियत क़ानून की है, क्योंकि वे मुसलमानों के लिए अल्लाह और रसूल के दिए हुए आदेश हैं, जिनकी पाबन्दी हम हर हाल में करेंगे, चाहे हमारा दुश्मन कुछ भी करता रहे। अब यह देखना हर ज्ञान रखनेवाले का काम है कि जो जंगी-नियम चौदह सौ साल पहले तय किए गए थे, पश्चिम के लोगों ने उसकी नक़ल की है या नहीं, और नक़ल करके भी वह जंग की सभ्य मर्यादाओं के उस दर्जे तक पहुंच सका है या नहीं, जिस पर इस्लाम ने हमें पहुंचाया था।

  • हिन्दी

    PDF

    प्रस्तुत लेख मदीना नबविया की ज़ियारत करनेवालों के लिए कुछ निर्देशों पर आधारित है जिसमें उन चीज़ों का उल्लेख किया गया है जिनका करना वैध और धर्मसंगत है, जैसे - मस्जिदे नबवी की ज़ियारत करना और उसमें नमाज़ पढ़ना, नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की क़ब्र और आपके दोनों साथियों की क़ब्रों की ज़ियारत और उन पर सलाम, तथा मस्जिदे क़ुबा की ज़ियारत और उसमें नमाज़ पढ़ना, बक़ीउल गर्क़द और उहुद के शहीदों की उनपर सलाम पढ़ने और उनके लिए दुआ करने के लिए ज़ियारत करना। इसी तरह उन चीज़ों का भी उल्लेख किया गया है जिनका करना अवैघ और नाजायज़ है, जैसे - मस्जिदे नबवी के किसी भाग या नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के कमरे की दीवारों या जालियों आदि को छूकर या चूकमकर बर्कत हासिल करना वग़ैरह।

  • हिन्दी

    PDF

    प्रस्तुत लेख में मस्जिदे नबवी की ज़ियारत के शिष्टाचार और आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम तथा आपके दोनों साथियों अबू बक्र व उमर रज़ियल्लाहु अन्हुमा पर सलाम पढ़ने के तरीक़े का उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    PDF

    नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की नमाज़ का विवरणः आदरणीय शैख़ डॉ हैस़म सरह़ान द्वारा हिंदी भाषा में तैयार किया गया एक सचित्र पट्टिका है, जिसमें संक्षिप्त रूप में तकबीर से लेकर सलाम फेरने तक के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की नमाज़ पढ़ने के तरीकों का सचित्र वर्णन है।

  • हिन्दी

    PDF

    वुज़ू, तयम्मुम एवं स्नान का विवरणः आदरणीय शैख़ डॉ हैस़म सरह़ान द्वारा हिंदी भाषा में तैयार किया गया एक सचित्र पट्टिका है, जिसमें संक्षिप्त रूप में नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के वुज़ू, तयम्मुम एवं स्नान करने के ढ़ंगों को सचित्र रूप में वर्णित किया गया है।

  • हिन्दी

    PDF

    सुनन अल-फ़ित्रह: आदरणीय शैख़ डॉ हैस़म सरह़ान द्वारा हिंदी भाषा में तैयार की गई एक पुस्तिका है, जिसमें उन्होंने मय प्रमाण उन नैसर्गिक सुन्नतों का उल्लेख किया है जिन गुणों पर अल्लाह तआला ने मानव को उत्पन्न किया है।

  • हिन्दी

    PDF

    रोज़ा से संबंधित महत्वपूर्ण बातें: यह पुस्तिका हिंदी भाषा में है, जिसे डॉ. हैस़म सरहान ने लिखा है, जिसमें उन्होंने वाजिब एवं मुस्तहब रोज़ों के महत्वपूर्ण मसलों का उल्लेख किया है, तथा कब रोज़ा रखना मकरूह होता है एवं कब ह़राम इसे भी उजागर किया है, इसके अतिरिक्त सदक़ा -ए- फ़ित्र एवं ईद की नमाज़ से संबंधित अति महत्वपूर्ण फ़िक्ही मसलों को भी बयान किया है।

  • हिन्दी

    PDF

    इस्लाम धर्म जीवन के तमाम गोशों को शामिल है। वुजू और पवित्रता की अहमियत महामारी के दौरान। बीमारीयों और महामारीयों से संबंधित चंद दुआयें और हदीसें

  • हिन्दी

    PDF

    बीमारीयों और महामारीयों से बचने के चंद इस्लामिक वसीले व माध्यम और कुछ नबवी दुआयें

  • हिन्दी

    PDF

    कोरोना वायरस से निपटने के लिए जागरूकता गाइड

  • हिन्दी

    PDF

    हज्ज मबरुर और उसकी फज़ीलत : इस लेख में हज्ज मबरुर की फज़ीलत बयान करते हुए यह उल्लेख किया गया है आदमी का हज्ज मबरुर कब और कैसे होता है।

  • हिन्दी

    PDF

    यह आदरणीय शैख मुहम्मद बिन सालेह अल-उसैमीन रहिमहुल्लाह की पत्रिका ‘‘अहकामुल उज़हियाति वज़्ज़कात’’ का एक अध्याय है, जिसके अंदर क़ुर्बानी के विषय में बुनियादी उसूल का उल्लेख किया गया है और वह यह है कि क़ुर्बानी ज़िन्दा लोगों की तरफ से धर्मसंगत है। लेकिन इस समय बहुत से लोग ज़िन्दों को छोड़कर, मरे हुए लोगों की तरफ से क़ुर्बानी करते हैं। प्रस्तुत लेख में मरे हुए लोगों की तरफ से क़ुर्बानी की हालतों पर चर्चा किया गया है।

  • हिन्दी

    PDF

    प्रस्तुत लेख में कुछ शिष्टाचार उल्लेख किए गए हैं जिनसे एक हाजी को हज्ज करने से पहले सुसज्जित होना ज़रूरी है।

  • हिन्दी

    PDF

    अल्लाह तआला की महान कृपा और उपकार है कि उसने अपने बन्दों के लिए ऐसे नेकियों के मौसम और अवसर निर्धारित किये हैं जिन में वे अधिक से अधिक नेक कार्य करके अपने पालनहार की निकटता प्राप्त करने की चेष्टा करते हैं। उन्हीं महान मौसमों और महत्वपूर्ण अवसरों में से एक ज़ुलहिज्जा के प्राथमिक दस दिन भी हैं, जिन्हें पैग़ंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दिन बतलाए हैं। प्रस्तुत लेख में ज़ुल-हिज्जा के प्राथमिक दस दिनों की फज़ीलत तथा उनसे संबंधित कुछ प्रावधानों का उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    PDF

    प्रस्तुत लेख एक महत्वपूर्ण मुद्दे के वर्णन पर आधारित है जिसके बारे में, विशेषकर शव्वाल के महीने में, अधिक प्रश्न किया जाता है, और यह मुद्दा ’’एक ही कार्य में कई नीयतों को एकत्रित करना’’ है।

  • हिन्दी

    PDF

    पर्दा सर्वप्रथम अल्लाह की उपासना है, जिसे अल्लाह ने अपनी व्यापक व अपार तत्वदर्शिता से औरतों पर अनिवार्य कर दिया है। पर्दा नारी के लिए पवित्रता, शालीनता और सभ्यता का प्रतीक, तथा उसके सतीत्व व मर्यादा का रक्षक है। पर्दा वास्तव में नारी के लिए प्रतिष्ठा और सम्मान का पात्र है। यह उसकी व्यक्तगत स्वतंत्रता के विरूद्ध या उसके विकास में रुकावट अथवा उसके लिए कलंक नहीं है, जैसाकि इस्लाम की शिक्षाओं और उसकी तत्वदर्शिता से अनभिग लोग तथा पक्षपाती एवं दोहरे मापदंड वाली मीडिया ऐसा दर्शाने की कुप्रयास करती रहती है। प्रस्तुत लेख में इस्लाम के निकट पर्दा की वास्तविकता, उसकी तत्वदर्शिता व रहस्य, उसके उद्देश्य और अच्छे परिणाम का उल्लेख किया गया है। इसी तरह आज के गैर-इस्लामी समाज की दुर्दशा और भयावह आँकड़े को प्रस्तुत करते हुए उन्हें इस्लामी जीवनशैली की प्रतिष्ठा की झलक दिखाकर उससे लाभान्वित होने का आमंत्रण दिया गया है।

  • हिन्दी

    PDF

    इस्लाम धर्म की गुणों और विशेषताओं में से एक महत्वपूर्ण तत्व यह है कि उसने हर उस चीज़ से मनाही की है और उस पर कड़ी चेतावनी दी है, जिससे मानव के शरीर, स्वास्थ्य, बुद्धि और धन को छति और हानि पहुँचती है। शराब और सामान्यतः मादक पदार्थों का सेवन उनमें से एक है। शराब को इस्लाम ने बुराईयों की जननी घोषित किया है और उसे हर दुष्ट कार्य की कुंजी माना है। वास्तविकता भी यही है ; मेडिकल साइंस इसकी पुष्टि करती है और वस्तुस्थिति इसकी साक्ष्य है। प्रस्तुत लेख में इस तथ्य से रु-ब-रु कराने का सुप्रयास किया गया है।

  • हिन्दी

    PDF

    इस उम्मत पर अल्लाह सर्वशक्तिमान की यह अनुकम्पा और अनुग्रह है कि उसने इसे सबसे अंतिम और सबसे श्रेष्ठ उम्मत बनाया है, तथा इस उम्मत के पैगंबर को समस्त ईश्दूतों और संदेष्टाओं में श्रेष्ठतम और उन सबकी अंतिम कड़ी बनाया है। और आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की मोहब्बत को धर्म क़रार दिया है जिसके द्वारा हम अल्लाह सर्वशक्तिमान की उपासना व आराधना करते हैं, और उसके द्वारा उसकी निकटता चाहते हैं। प्रस्तुत लेख में पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की मोहब्बत पर नफ्स के प्रशिक्षण और पालन पोषण के तरीक़े के बारे में चर्चा किया गया है। साथ ही साथ क़ियामत के दिन पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की शफाअत की प्राप्ति के कुछ कारणों का भी उल्लेख किया गया है।

पृष्ठ : 3 - से : 1