معلومات المواد باللغة العربية

इस्लामी आमन्त्रण एंव निर्देश कार्यालय सुलताना, रियाज़, सऊदी अरब - किताबें

आइटम्स की संख्या: 3

  • हिन्दी

    इस्लाम एक महान ईश्वरीय धर्म है। जिस के शास्त्र अति परिपूर्ण, उत्तम, सर्व श्रेष्ठ और शुद्ध बुद्धि के अति निकट है। इस पुस्तिका में इस्लामी धर्म शास्त्र की विशेषताओं और खूबियों के हवाले से इस्लाम धर्म की महानता का उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    यह पुस्तिका इस्लाम के द्वितीय स्तंभ नमाज़ के बारे में एक संछिप्त लेखन है जिसमें नमाज़ के महत्वपूर्ण नियमों का क़ुरआन व हदीस के प्रमाणों सहित उल्लेख किया गया है तथा विस्तृत मसाइल और मतभेद वाले मुद्दों से उपेक्षा किया गया है ताकि साधारण मुसलमानों के लिए उससे लाभ उठाना आसान हो जाए। चुनांचे इसमें इस्लाम के स्तंभ, इस्लाम में नमाज़ का महत्व, पवित्रता- स्नान, वुज़ू और तयम्मुम, फर्ज़ नमाज़ों की समयसारणी और रक्अतों की संख्या, नमाज़ का तरीक़ा, जमाअत की नमाज़, जुमुआ की नमाज़, मुसाफिर की नमाज़, मस्नून दुआयें और सुन्नते मुअक्कदह का वर्णन किया गया है।

  • हिन्दी

    "ज़कात" इस्लाम के पाँच मूल स्तंभों में से एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसका इस्लाम में एक महान स्थान है। अल्लाह तआला ने क़ुरआन करीम में 32 स्थानों पर इसका वर्णना किया है जिनमें से 27 स्थानों पर उसे नमाज़ के साथ उल्लेख किया है। तथा ज़कात की उपेक्षा करने वाले पर कड़ी चेतावनी आई है और उसे भयंकर यातना की धमकी दी गयी है। प्रस्तुत पुस्तिका इस विषय पर एक महत्वपूर्ण लेख है जिसमें ज़कात के महत्व, उसकी विशेषता, प्रतिष्ठा, तत्वदर्शिता, निसाब, मात्रा, तथा उसके अधिकृत लोगों का वर्णन करते हुए उसकी अदायगी न करने वाले पर चेतावनी और ज़कातुल-फित्र एंव ज़कात से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मसाइल पर चर्चा किया गया है।