معلومات المواد باللغة العربية

अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह - लेख

आइटम्स की संख्या: 102

  • हिन्दी

    हज्ज मबरुर और उसकी फज़ीलत : इस लेख में हज्ज मबरुर की फज़ीलत बयान करते हुए यह उल्लेख किया गया है आदमी का हज्ज मबरुर कब और कैसे होता है।

  • हिन्दी

    पंद्रहवीं शाबान की रात का जश्न मनाने का हुक्म : इस लेख में पंद्रहवीं शाबान की रात का जश्न मनाने का इतिहास, इस कार्य का हुक्म,तथा इस नई गढ़ ली गई बिदअत के बारे में विद्वानों के कथनों का उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    हाल के वर्षों में बहुत से मुस्लिम समुदायों में नए ईसवी साल के प्रवेश का जश्न मनाने की प्रथा प्रचलित हो गई है। प्रस्तुत लेख में हर प्रकार के जन्मदिन समारोहों के आयोजन और नए वर्ष के प्रवेश का उत्सव मनाने के निषिद्ध होने का उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    यह शव्वाल के महीने और उसके छः दिनों के रोज़े से संबंधित संक्षिप्त प्रावधान हैं, जिन्हें आदरणीय शैख अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह बिन बाज़ और अल्लामा मुहम्मद बिन सालेह अल-उसैमीन रहिमहुमल्लाह के फतावा संग्रह से चयन कर प्रस्तुत किया गया है।

  • हिन्दी

    क़ुरआन की शिक्षाएं : मानव जीवन के विभिन्न और अनेक पहलू है, और क़ुरआन करीम समुचित मानवता का उसके जीवन के सभी विभिन्न मामलों में मार्गदर्शन करता है। चुनाँचे उसने मानव जीवन और मानव समाज को अनुशासित करने के लिए शिक्षाएं और निर्देश प्रस्तुत किए हैं। इस लेख में, कुरआन की महत्वपूर्ण शिक्षाओं का एक सार प्रस्तुत किया गया है।

  • हिन्दी

    पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का अवतरण मानवजाति के लिए समुचित दया व करूणा के रूप में हुआ है। अल्लाह ने आपको सर्व संसार के लिए रहमत-दया बनाकर भेजा है। आपकी दयालुता मात्र आपके अनुयायियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह आप में आस्था व विश्वास न रखनेवालों तक को भी सम्मिलित है। आपकी जीवनी ऐसे उदाहरणों से भरी पड़ी है जो गैरमुस्लिमों के साथ आपकी दयालुता को दर्शाते हैं। प्रस्तुत लेख में, ऐसे ही कुछ उदाहरणों का उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    बहुत से मुसलमान जानते हुए या अनजाने में गैर-मुस्लिमों के अनेक त्योहारों और धार्मिक पर्वों में भाग लेते हैं, जिनमें से एक नए साल का जश्ना मनाना भी है। इस अवसर पर वे एक दूसरे को नए वर्ष की बधाई देते हैं, बधाई कार्ड तथा उपहार भेंट करते हैं। प्रस्तुत लेख में इस्लामी दृष्टिकोण से इसका प्रावधान उल्लेख किया गया है और मुसलमान को इस तरह के अवसरों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

  • हिन्दी

    अल्लाह तआला की अपने बन्दों पर असंख्य नेमतों में से एक यह है कि वह उन्हें नेकियों के मौसम प्रदान करता रहता है ताकि उन्हें भरपूर बदला दे और अपनी अनुकम्पा से उन्हें अधिक प्रदान करे। अभी हज्ज का शुभ मौसम समाप्त ही हुआ था कि उसके बाद एक महान मौसम और आ गया और वह अल्लाह का महीना मुहर्रम है। प्रस्तुत लेख उसकी फज़ीलतों और उसके प्रावधान का वर्णन किया गया है।

  • हिन्दी

    यह आदरणीय शैख मुहम्मद बिन सालेह अल-उसैमीन रहिमहुल्लाह की पत्रिका ‘‘अहकामुल उज़हियाति वज़्ज़कात’’ का एक अध्याय है, जिसके अंदर क़ुर्बानी के विषय में बुनियादी उसूल का उल्लेख किया गया है और वह यह है कि क़ुर्बानी ज़िन्दा लोगों की तरफ से धर्मसंगत है। लेकिन इस समय बहुत से लोग ज़िन्दों को छोड़कर, मरे हुए लोगों की तरफ से क़ुर्बानी करते हैं। प्रस्तुत लेख में मरे हुए लोगों की तरफ से क़ुर्बानी की हालतों पर चर्चा किया गया है।

  • हिन्दी

    प्रस्तुत लेख में कुछ शिष्टाचार उल्लेख किए गए हैं जिनसे एक हाजी को हज्ज करने से पहले सुसज्जित होना ज़रूरी है।

  • हिन्दी

    अल्लाह तआला की महान कृपा और उपकार है कि उसने अपने बन्दों के लिए ऐसे नेकियों के मौसम और अवसर निर्धारित किये हैं जिन में वे अधिक से अधिक नेक कार्य करके अपने पालनहार की निकटता प्राप्त करने की चेष्टा करते हैं। उन्हीं महान मौसमों और महत्वपूर्ण अवसरों में से एक ज़ुलहिज्जा के प्राथमिक दस दिन भी हैं, जिन्हें पैग़ंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दिन बतलाए हैं। प्रस्तुत लेख में ज़ुल-हिज्जा के प्राथमिक दस दिनों की फज़ीलत तथा उनसे संबंधित कुछ प्रावधानों का उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    इस तथ्य में कोई संदेह नहीं कि इस्लाम अल्लाह का धर्म है, और वही एक मात्र सच्चा धर्म है, और वही वह धर्म है जिसे सभी संदेश्वाहक और ईश्दूत लेकर आए हैं। अल्लाह तआला ने इस में विश्वास (ईमान) रखने वाले के लिए लोक व परलोक में महान प्रतिफल और इनाम का वादा किया है और उसके साथ कुफ्र करने वाले को कठोर सज़ा की धमकी दी है। प्रस्तुत पुस्तिका में कुफ्र के कुछ परिणामों का उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    प्रस्तुत लेख एक महत्वपूर्ण मुद्दे के वर्णन पर आधारित है जिसके बारे में, विशेषकर शव्वाल के महीने में, अधिक प्रश्न किया जाता है, और यह मुद्दा ’’एक ही कार्य में कई नीयतों को एकत्रित करना’’ है।

  • हिन्दी

    आमतौर पर यह समझा जाता है कि इस्लाम 1400 वर्ष पुराना धर्म है, और इसके ‘प्रवर्तक’ पैग़म्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम हैं। लेकिन वास्तव में इस्लाम उतना ही पुराना जितना धर्ती पर स्वयं मानवजाति का इतिहास है, तथा पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम इसके प्रवर्तक व संस्थापक नहीं, बल्कि इसके आह्वाहक हैं। प्रथम मानव व ईश्दूत आदम अलैहिस्सलाम से लेकर अंतिम पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम तक सभी ईश्दूतों और संदेष्टाओं का धर्म इस्लाम ही रहा है। पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम इस श्रृंखला के अंतिम कड़ी हैं। अल्लाह ने आप के हाथों पर इस धर्म को परिपूर्ण और संपन्न कर दिया है। प्रस्तुत लेख में इसी तथ्य का खुलासा करते हुए, इस दुष्प्रचार का खण्डन किया गया है कि इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम हैं।

  • हिन्दी

    अक्सर देखा जाता है कि बहुत से वे मुसलमान जो रमज़ान के महीने में बहुत सारी नेकियों की पाबंदी करते थे, इस महीने की समाप्ति के बाद वे इन नेकियों को छोड़ देते हैं, उन पर स्थिर नहीं रहते हैं। जबकि अल्लाह तआला ने अपनी किताब में हमें मृत्यु आने तक नेकियों और आज्ञाकारिता पर स्थिर रहने का आदेश दिया है। इस स्थिरता के मार्ग में कुछ रूकावटें और उसके कुछ कारण हैं, यदि मनुष्य उसकी रूकावटों से बचे और उसके कारणों को अपनाए तो अल्लाह की अनुमति से वह आज्ञाकारिता पर स्थिर रहेगा। प्रस्तुत लेख में इन रूकावटों में से ज़्यादातर और इन कारणों में से सबसे महत्वपूर्ण का संक्षेप वर्णन किया गया है। आशा है अल्लाह सर्वशक्तिमान इसके द्वारा इसके पाठक और इसके लेखक को लाभ पहुँचाए।

  • हिन्दी

    पर्दा सर्वप्रथम अल्लाह की उपासना है, जिसे अल्लाह ने अपनी व्यापक व अपार तत्वदर्शिता से औरतों पर अनिवार्य कर दिया है। पर्दा नारी के लिए पवित्रता, शालीनता और सभ्यता का प्रतीक, तथा उसके सतीत्व व मर्यादा का रक्षक है। पर्दा वास्तव में नारी के लिए प्रतिष्ठा और सम्मान का पात्र है। यह उसकी व्यक्तगत स्वतंत्रता के विरूद्ध या उसके विकास में रुकावट अथवा उसके लिए कलंक नहीं है, जैसाकि इस्लाम की शिक्षाओं और उसकी तत्वदर्शिता से अनभिग लोग तथा पक्षपाती एवं दोहरे मापदंड वाली मीडिया ऐसा दर्शाने की कुप्रयास करती रहती है। प्रस्तुत लेख में इस्लाम के निकट पर्दा की वास्तविकता, उसकी तत्वदर्शिता व रहस्य, उसके उद्देश्य और अच्छे परिणाम का उल्लेख किया गया है। इसी तरह आज के गैर-इस्लामी समाज की दुर्दशा और भयावह आँकड़े को प्रस्तुत करते हुए उन्हें इस्लामी जीवनशैली की प्रतिष्ठा की झलक दिखाकर उससे लाभान्वित होने का आमंत्रण दिया गया है।

  • हिन्दी

    पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की सादगीः क्या आप जानते हैं कि मानव इतिहास के सबसे महान पुरूष पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का जीवनयापन किस तरह था? आपकी महान स्थिति और सर्वोच्च पद के बावजूद सादगी का यह हाल था कि कई दिनों तक चूल्हा ही नहीं जलता था।

  • हिन्दी

    क्षमाशीलता अल्लाह के गुणों में से एक महान गुण है, जिसके द्वारा वह अपने भक्तों को क्षमा प्रदान करता है, और उनपर दया करते हुए उनके पापों को शमन कर देता है। तथा वह इस बात को भी पसंद करता है कि लोग एक दूसरे के साथ क्षमाशीलता का व्यवहार करें। चुनांचे पवित्र क़ुरआन में उसने क्षमा करने वालों और गुस्सा पी जाने वालों की सराहना की है और उन्हें अपनी ओर से क्षमा प्रदान करने का वादा किया है। प्रस्तुत लेख में इस्लाम के इसी पक्ष को उजागर करने का प्रयास किया गया है।

  • हिन्दी

    इस्लाम धर्म की गुणों और विशेषताओं में से एक महत्वपूर्ण तत्व यह है कि उसने हर उस चीज़ से मनाही की है और उस पर कड़ी चेतावनी दी है, जिससे मानव के शरीर, स्वास्थ्य, बुद्धि और धन को छति और हानि पहुँचती है। शराब और सामान्यतः मादक पदार्थों का सेवन उनमें से एक है। शराब को इस्लाम ने बुराईयों की जननी घोषित किया है और उसे हर दुष्ट कार्य की कुंजी माना है। वास्तविकता भी यही है ; मेडिकल साइंस इसकी पुष्टि करती है और वस्तुस्थिति इसकी साक्ष्य है। प्रस्तुत लेख में इस तथ्य से रु-ब-रु कराने का सुप्रयास किया गया है।

  • हिन्दी

    इस उम्मत पर अल्लाह सर्वशक्तिमान की यह अनुकम्पा और अनुग्रह है कि उसने इसे सबसे अंतिम और सबसे श्रेष्ठ उम्मत बनाया है, तथा इस उम्मत के पैगंबर को समस्त ईश्दूतों और संदेष्टाओं में श्रेष्ठतम और उन सबकी अंतिम कड़ी बनाया है। और आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की मोहब्बत को धर्म क़रार दिया है जिसके द्वारा हम अल्लाह सर्वशक्तिमान की उपासना व आराधना करते हैं, और उसके द्वारा उसकी निकटता चाहते हैं। प्रस्तुत लेख में पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की मोहब्बत पर नफ्स के प्रशिक्षण और पालन पोषण के तरीक़े के बारे में चर्चा किया गया है। साथ ही साथ क़ियामत के दिन पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की शफाअत की प्राप्ति के कुछ कारणों का भी उल्लेख किया गया है।