معلومات المواد باللغة العربية

अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह - वीडियो

आइटम्स की संख्या: 49

  • हिन्दी

    मीलादुन्नबी - कब और कैसी? : प्रस्तुत वीडियो में पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के जन्म दिवस का उत्सव मनाने का धार्मिके प्रावधान उल्लेख करते हुए यह वर्णन किया गया है कि स्वयं पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के समयकाल, आपके खुलफा-ए-राशेदीन के समयकाल तथा उसके बाद की सर्वश्रेष्ठ शताब्दियों में किसी प्रकार का कोई मालीदुन्नबी उत्सव नहीं मनाया गया। सबसे पहले जिन लोगों ने इसका ईजाद किया वे मिस्र में उबैदी (फातिमी शीया) थे। और सुन्नियों में इस नवाचार को फैलाने वाला इर्बिल का शासक शाह मुज़फ्फर था। इसी प्रकार इसको मनाने और इसे वैध समझने वाले लोग जिन प्रमाणों का सहारा लेते हैं उनका विश्लेशण करते हुए उनका उत्तर दिया गया है और उनके कुछ सन्देहों का चर्चाकर उनका खण्डन किया गया है।

  • हिन्दी

    सलात (नमाज़) का तरीक़ाः इस वीडियो में सलात (नमाज़) पढ़ने का मुकम्मल तरीक़ा वर्णन किया गया है और इबादत के क़बूल होने की शर्तों का उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    वुज़ू का तरीक़ाः इस वीडियो में वुज़ू करने का तरीक़ा वर्णन करते हुए, इबादत के क़बूल होने की शर्तों, वुज़ू की विशेषता व प्रतिष्ठा, वुज़ू तोड़नेवाली चीज़ों का उल्लेख किया गया है

  • हिन्दी

    वेश्विक धर्मों में पूज्य की धारणाः इस धरती पर मानवजाति अनेक पूजा पत्रों की उपासना और आराधना करती है, बल्कि वस्तुस्थिति यह है कि एक ही धर्म के मानने वालों में कई पूज्यो की धारणा पाई जाती है, किन्तु वास्तविकता यह है कि धर्म के मूल ग्रंथों के अध्य्यन से यह स्पष्ट होता है कि हर धर्म में केवल एक ही पूज्य की धारणा मिलती है। इस वीडियो में वेश्विक धर्मों जैसे किः हिन्दुमत, सिखमत, ईसाई-धर्म, यहूदी-धर्म, पारसी धर्म... के मूल ग्रंथों के हवालों से यह प्रमाणित और सिद्ध किया गया है कि सभी धर्मों में केवल एक पूज्य की उपासना का आदेश दिया गया है। साथ ही साथ इस में श्रोता विशेष कर गैर-मुस्लिमों के विभन्न प्रकार के प्रश्नों का उत्तर दिया गया है।

  • हिन्दी

    इस्लाम के शत्रु निरंतर यह राग अलापते रहे हैं कि इस्लाम ने महिलाओं पर अत्याचार किया है और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित कर दिया है। किन्तु यह मिथ्यारोप अतिशीघ्र ही निराधार होकर धराशायी हो जाता है जब हम इस बात से अवगत होते हैं कि इस्लाम ने किस प्रकार महिलाओं को सम्मान प्रदान किया है? समस्त परिस्थितियों में उन के साथ न्याय किया है और उन्हें वो अधिकार प्रदान किये हैं जिनकी वह इस से पूर्व कल्पना भी नहीं कर सकती थी। वास्तविकता यह है कि स्वयं नारी की स्वतंत्रता अधिकारों का आहवान करने वालों ने उसका अपमान किया है। इस वीडियो में इस्लाम के निकट विभिन्न छेत्रों में नारी के अधिकारों का उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    प्रस्तुत वीडियो में रमज़ान के महीने के अहकाम व मसायल से संबंधित 50 प्रश्नों के उत्तर दिए जिनके बारे में अक्सर लोग

  • हिन्दी

    खाने और पीने के शिष्टाचार : इस्लाम धर्म की महानता और उसके गुणों में से है कि उसने जीवन के पहलुओं में से किसी पहलू को नहीं छोड़ा है मगर उसे संबोधित किया है और उसे स्पष्ट किया है। उन्हीं पहलुओं में से खाने और पीने के शिष्टाचार हैं। प्रस्तुत व्याख्यान में उन शिष्टाचार का उल्लेख किया गया है जो एक मुसलमान को खान पान के समय अपनाना चाहिए।

  • हिन्दी

    पाखाना पेशाब के आदाबः प्रस्तुत वीडियो में उन शिष्टाचार और कर्यों का उल्लेख किया गया है जो एक मुसलमान को शौच करने के समय अपनाना चाहिए।

  • हिन्दी

    बात चीत के आदाबः इस्लाम धर्म ने मनुष्य की बात चीत पर बहुत ध्यान दिया है और उसके शिष्टाचार का ख्याल रखा है। चुनाँचे अच्छी बातें कहने का निर्देश दिया है, ज़ुबान का अच्छा प्रयोग करने और बोलने एवं चुप रहने में इस्लामी शिष्टाचार का पालन करने का मार्गदर्शन किया है। तथा उसका निरीक्षण करने में आलस्य व लापरवाही करने से सचेत किया है। इस व्याख्यान में इसका उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    मुलाक़ात के आदाबः प्रस्तुत वीडियो में उन शिष्टाचार का उल्लेख किया गया है जो एक मुसलमान को अपने मुसलमान भाई से मुलाक़ात के समय अपनाना चाहिए। जैसे हँसते हुए चेहरे के साथ मिलना, सलाम करना, हाथ मिलाना, परायी महिला से केवल सलाम करना, उससे न हाथ मिलाना, न उसके साथ एकांत में होना। मुलाक़ात के समय किसी के सम्मान में न झुकना न सज्दा करना। केवब नवागंतुक के लिए सम्मान के तौर पर खड़े हो सकते हैं।

  • हिन्दी

    अनुमति लेने के आदाबः इस्लामी शरीअत ने हर चीज़ के साथ व्चवहार करने के शिष्टाचार सिखाया है, उनमें से एक किसी ऐसी जगह प्रवेश करने की अनुमति लेना है जिसका आदमी मालिक नहीं है। यह एक ऐसा शिष्टाचार है जो अनुमति लेनेवाले व्यक्ति के शील, सभ्यता, उदारता, शुद्धता को इंगित करता है। जो ऐसी चीज़ को देखने या ऐसी बात सुनने से अपने आपको पवित्र रखता है जो उसके लिए वैध नहीं है। आजके आधुनिक युग में जबकि घरों में दरवाज़े लगे होते हैं, कुछ लोग ऐसे हैं जो बिना अनुमति और अधिसूचना के दूसरों के कमरे या बैठकों में आ धमकते हैं। इसलिए इस्लाम के इस महान आचरण का स्मरण कराना समय की आवश्यकता है। प्रस्तुत व्याख्यान में संक्षेप में इसका उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    रोगी के हाल जानने के आदाब : मुसलमान के कर्तव्यों में से एक कर्तव्य अपने मुलमान भाइयों में से बीमार व्यक्ति के पास जाकर उसका हाल पूछना, उसके आरोग्य के लिए प्रार्थना करना, उसे धैर्य दिलाना, उसका दिल बहलाना तथा उसका हौसला और मनोबल बढ़ाना है। प्रस्तुत व्याख्यान में इन्हीं शिष्टाचार का वर्णन किया गया है।

  • हिन्दी

    सोने के आदाब : प्रस्तुत वीडियो में उन शिष्टाचार और कर्यों का उल्लेख किया गया है जो एक मुसलमान को सोने समय अपनाना चाहिए।

  • हिन्दी

    मस्जिद जाने के आदाब : प्रस्तुत वीडियो में उन शिष्टाचार और कर्यों का उल्लेख किया गया है जो एक नमाज़ी के लिए मस्जिद की ओर जाते हुए और मस्जिद में प्रवेश करते समय उचित है। इसी तरह उन चीज़ों का उल्लेख किया गया जो मस्जिदों के अंदर वांछित, अथवा अनुमेय या अवैध हैं।

  • हिन्दी

    यात्रा के शिष्टाचार (सफ़र के आदाब) : प्रस्तुत वीडियो में उन शिष्टाचार का उल्लेक किया गया है जिनका इस्लामी शरीयत ने यात्रा के दौरान पालन करने के लिए आग्रह किया है।

  • हिन्दी

    बारिश होने के समय मुसलमान का क्या व्यहार होना चाहिए : वर्षा का उतरना मात्र अल्लाह सर्वशक्तिमान की कृपा और दया है। बारिश ही आजीविका का स्रोत है जिसे अल्लाह सर्वशक्तिमान एक नियमित मात्रा में आकाश से धरती पर अवतरित करता है। इसलिए मनुष्य को चाहिए कि उसका अकेले श्रेय अल्लाह सर्वशक्तिमान को दे, उसे किसी तारे या नक्षत्र का प्रभाव न ठहराए। प्रस्तुत व्याख्यान में इस बात का उल्लेख किया गया है कि वर्षा होते समय एक विश्वासी मुसलमाम की स्थिति होनी चाहिए।

  • हिन्दी

    सफर के महीने की बिदअतें : प्रस्तुत वीडियो में सफर के महीने में अरबो के अंदर पाई जाने वाली बुराईयों ; सफर के महीने से अपशकुन लेने, तथा उसे आगे और पीछे कर उसमें खिलवाड़ करने, का उल्लेख किया गया है। इसी तरह, इस्लाम के अनुयायियों के यहाँ इस महीने के अंदर पाये जाने वाले नवाचार (बिद्अतों) और भ्रष्ट मान्यताओं का वर्णन और खण्डन करते हुए, इस महीने के अंदर नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के जीवन में घटित होने वाली कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख किया गया है।

  • हिन्दी

    तयम्मुम का तरीक़ाः इस वीडियो में तयम्मुम करने का तरीक़ा, उसकी वैधता के प्रमाणों, तयम्मुम तोड़नेवाली चीज़ों और उन परिस्थितियों का उल्लेख किया गया है जिनमें तयम्मुम करना जायज़ है

  • हिन्दी

    स्नान का तरीक़ाः इस वीडियो में स्नान करने का तरीक़ा और उन कारणों का उल्लेख किया गया है जिनसे स्नान अनिवार्य हो जाता है।

  • हिन्दी

    उम्रा का सही तरीक़ाः इस वीडियो में उम्रा करने का सही तरीक़ा वर्णन किया गया है।