- वर्गीकरण वृक्ष
- क़ुरआन और उसके विज्ञान
- क़ुरआन में मननचिंतन, उसकी प्रतिष्ठा, उसका हिफ़्ज़ और तिलावत के शिष्टाचार
- तफ़सीर (क़ुरआन की व्याख्या)
- कुरआन के विज्ञान
- मुसहफ (क़ुरआन की प्रतियाँ)
- मसाहिफ़ और क़ुरआन करीम के पाठ
- क़ुरआन करीम के अर्थों का अनुवाद
- पढ़े जाने योग्य उत्कृष्ट अनुवाद
- क़ुरआन के अर्थों के अनुवाद के साथ सस्वर पाठ
- विशिष्ट तिलावतें
- नोबल क़ुरआन और उसके वाहकों के शिष्टाचार
- हदीस और उसका विज्ञान
- अक़ीदा (आस्था)
- तौहीद (एकेश्वरवाद)
- इबादत (उपासना)
- दावत और इस्लामी संस्कृति
- ईमान
- ईमान के मसायल
- एहसान
- कुफ्र (नास्तिकता)
- निफाक़ (पाखण्ड)
- शिर्क (अनेकेश्वरवाद)
- बिदअत (नवाचार)
- सहाबा और आले-बैत
- तवस्सुल
- वलायत और औलिया की करामत
- जिन्न, जादू और शोबदाबाज़ी
- जिन्न
- वफादारी और दुश्मनी
- अह्लुस्सुन्नह वल-जमाअह
- धर्म और पंथ
- संप्रदाय, पंथ और धर्म
- इस्लाम से संबंध रखनेवाले धर्म-संप्रदाय
- समकालीन विचारधाराएं
- धर्मशास्त्र और उसके विज्ञान
- पूजा शास्त्र
- वित्तीय लेनदेन के मसायल का ज्ञान
- क़सम और मन्नत
- पारिवारिक मसायल का ज्ञान
- मेडिसिन,चिकित्सा विज्ञान और शरई झाड़-फूँक
- खाद्य पदार्थ और पेय
- घोर-अपराध
- धार्मिक दण्ड
- न्यायशास्त्र और विवादों का ज्ञान
- जिहाद
- आपदा की न्यायशास्त्र
- अल्पसंख्यकों के मसाईल का ज्ञान
- नव मुस्लिम के लिए चयनित सामग्रियाँ
- इस्लामी राजनीति
- इस्लामी धर्मशास्त्र के मत
- फत्वे
- उसूल फ़िक़्ह (धर्म-शास्त्र के सिद्धांत)
- इस्लामी धर्मशास्त्र की किताबें
- कर्मों और पूजा के कृत्यों की प्रतिष्ठा और उनसे संबंधित बातें
- धर्म प्रचार एवं धर्म प्रचारक
- इस्लामी दावत की वस्तुस्थिति
- भलाई का आदेश देना तथा बुराई से रोकना
- आत्म शिक्षण, उपदेश और मन को विनम्र करनेवाली बातें
- इस्लाम का आह्वान
- Issues That Muslims Need to Know
- अरबी भाषा
- इतिहास
- इस्लामिक संस्कृति
- आवधिक अवसर
- समकालीन वास्तविकता और मुसलमानों के हालात
- शिक्षा एवं शिक्षण केंद्र
- मीडिया एवं पत्रकारिता
- वैज्ञानिक पत्रिकाएँ और सम्मेलन
- संचार एवं इंटरनेट
- प्राच्यवाद और प्राच्यवादी
- मुसलमानों के निकट ज्ञान-विज्ञान
- इस्लामी प्रणालियाँ
- वेबसाइट की प्रतियोगिताएँ
- विभिन्न कार्यक्रम एवं एप्प
- लिंक
- प्रशासन
- Curriculums
- अल-खुतब अल-मिंबरिय्या
- Academic lessons
- क़ुरआन और उसके विज्ञान
अक़ीदा (आस्था)
आइटम्स की संख्या: 59
- हिन्दी लेखक : वहीदुद्दीन खाँ संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
इस्लाम के पैगंबर - एक आदर्श चरित्र इस पुस्तिका में इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के (अपने सर्वशक्तिमान पालनहार और लोगों के साथ) व्यवहार के कुछ नमूने प्रस्तुत किए गए हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि आपका जीवन मानव चरित्र का आदर्श नमूना था। तथा इन घटनाओं से व्यावहारिक रूप से हमें यह सबक़ मिलता है कि मनुष्य अल्लाह का बंदा है, और उसे हर हाल में अल्लाह का बंदा बनकर रहना चाहिए। उसके दिल में अल्लाह का अैर उसकी आखिरत का तूफान बरपा रहे, दुनिया की सारी चीज़ उसे अल्लाह की याद दिलाए, दुनिया में कोई भी मामला करते समय कभी यह न भूले कि सभी चीज़ों का अंजाम अल्लाह के हाथ में है, नरक का डर उसे इनसानों के प्रति विनम्र बना दे और स्वर्ग का शौक़ उसकी निगाह में दुनिया को अर्थहीन कर दे - यह है मानव चरित्र का वह नमूना जो अल्लाह के पैगंबर ने अपने कर्म से हमें बताया है।
- हिन्दी लेखक : ज़ाकिर नायिक संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
क्या क़ुरआन ईश्वरीय ग्रंथ हैॽ इस पुस्तक में सतर्क यह वर्णन किया गया है कि क़ुरआन करीम सर्व मानवजाति के लिए अल्लाह का अंतिम ग्रंथ है, जिसे अल्लाह ने मानवता के मार्गलर्शन के लिए अपने अंतिम संदेष्टा मुहम्मद पर अवतरित किया है और इसकी रक्षा का वादा किया है। इसके साधन और स्रोत के बारे में लोगों के अंदर जो गलत धारणायें और विचार पाए जाते हैं उनका सतर्क खण्डने करते हुए वैज्ञानिक प्रमाणों द्वारा इस बात को प्रमाणित किया गया है कि क़ुरआन ईश्वरीय ग्रंथ है, किसी मानव का कलाम हो ही नहीं सकता। किताम के अंतिम भाग में क़ुरआन और इस्लाम के बारे में विभिन्न प्रश्नों के उत्तर प्रस्तुत किए गए हैं। यह इ-बुक हिन्दी बलागर उमर केरानवी साहब का सुप्रयास है।
- हिन्दी अनुवाद : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
मुसलमान के अक़ीदा से संबंधित यह एक बात-चीत है जो एक शांतिपूर्ण वातानरण में अब्दुल्लाह और अब्दुन्नबी नामी दो व्यक्तियों के बीच हुई है। इस में सर्वश्रेष्ट सत्य कर्म तौहीद –एकेश्वरवाद- की वास्तविकता तथा महा पाप शिर्क –अनेकेश्वरवाद-और उन के विषय में मुसलमान जन साधारण के बीच पाए जाने वाले सन्देहों और ग़लतफहमियों का खण्डन किया गया है।
- हिन्दी संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
इस्लाम के पैग़म्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के शीर्षक पर एक न्याय प्रिय हिन्दू दार्शनिक प्रोफेसर के. स. कृष्णाराव द्वारा लिखी गई इस पुस्तक में इस्लाम के पैग़म्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के जीवन चरित्र को रेखांकित किया गया है।
- हिन्दी लेखक : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
दस ऐसी बातें हैं जिन में से प्रत्येक मनुष्य को इस्लाम से निष्कासित ‹खारिज› कर देती हैं, जिन्हें इस्लाम के नवाक़िज़ कहते हैं, इस पुस्तिका में उन्हीं नवाक़िज़ का उल्लेख किया गया है।
- हिन्दी लेखक : सैय्यद मेराज रब्बानी संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
हिन्दू धर्म के अनुयायियों के नाम यह एक इस्लामी निमंत्रण पत्र और संदेश है जिसमें उन्हें उनके वास्तविक पूज्य से अवगत कराते हुए इस्लाम की शिक्षाओं और उसके नियमों का अध्ययन करने और उसमें मनन चिंतन करने का निमंत्रण दिया गया है।
- हिन्दी
- हिन्दी
- हिन्दी
इस किताब में है । इस बात की ताईद में दस तरह की दलीलें कि एकमात्र प्रभु अल्लाह का आश्रय लेना आवश्यक है । दुआ इबादत है और वह सिर्फ अल्लाह ही का हक है । गैरुल्लाह से ऐसी चीजें माँगना जिन पर अल्लाह के अलावा कुदरत नहीं रखता शिर्क है । अम्बिया व रुसुल और नेक लोग यहाँ तक कि फ़रिश्ते भी अल्लाह के अलावा किसी को पुकारते थे और न ही उन से माँगते थे । उनकी इत्तिबा करना ज़रूरी है ।
- हिन्दी
अल्लाह जल्ल जलालुहु (सर्वशक्तिमान व महामहिम) प्रेम करने वालों का मित्र हैः यह पुस्तक अल्लाह तआला के अस्मा -ए- ह़ुस्ना (सुंदर व प्यारे नामों) पर ईमान से परिपूर्ण एक अछूती शैली में प्रकाश डालती है, अल्लाह तआला के उन नामों के मध्य तुलनात्मक ढ़ंग अपनाते हुये जो एक ही यौगिक से निकले हैं, उदाहरणस्वरूपः अल्लाह एवं इलाह, रह़मान एवं रह़ीम तथा वाह़िद एवं अह़द ... इत्यादि।
- हिन्दी लेखक : माजिद बिन सुलैमान अर्रस्सी
यह एक संक्षिप्त शैक्षिक निबंध है, जिसमें लेखक ने यह स्पष्ट किया है कि धर्म केवल दो सिद्धांतों पर आधारित है, फिर उन लोगों का उल्लेख किया है जो इन सिद्धांतों को समझने और इन्हें व्यवहार में लाने में (पूर्वजों) का विरोध करते हैं,ये विरोधी दस प्रकार के हैं, यह लेख धर्म के मूलभूत आधार को समझने का सही तरीका स्पष्ट करता है, जो केवल एक है, तथा धर्म के मौलिक आधार को समझने के गलत और निराधार तरीकों से भी परदा उठता है,जिन की संख्या दस है,इस प्रकार यह एक अत्यंत शैक्षिक और उपयोगी निबंध है, जिसके माध्यम से एक मुसलमान हिदायत के मार्ग से अवगत हो सकता है ताकि वह उसका अनुगमन करे, और गुमराही (त्रुटि)के मार्ग से भी परिचित हो सके ताकि वह उससे दूर रहे, और वह धर्म पर अडिग रहा, उसका पांव डगमगाए नहीं।
- हिन्दी संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
हर वर्ष नये हिज्री साल के आगमन पर हम अल्लाह के दिनों में से एक ऐसे दिन का अभिनंदन करते हैं, जिसके बारे में लोगों ने मतभेद किया है, और वह मुहर्रम के महीने का दसवाँ दिन है। इसके अंदर दो ऐसी प्रभवाशाली घटनाएँ घटीं हैं जिनके कारण लोगों ने इस दिन के कार्यों के बारे में मतभेद किया है: पहली घटना: मूसा अलैहिस्सलाम और उनकी क़ौम की मुक्ति, तथा फिरऔन और उसकी सेना का विनाश। दूसरी घटना: नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के नवासे हुसैन बिन अली बिन अबी तालिब की हत्या। हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु और उनसे पहले उसमान रज़ियल्लाहु अन्हु की हत्या इस उम्मत में फित्नों के सबसे बड़े कारणों में से है। नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने मूसा अलैहिस्सलाम के नजात और फिरऔन के विनाश पर अल्लाह के प्रति आभार प्रकट करने के तौर पर, इस दिन रोज़ा रखने का निर्देश दिया है। उसके रोज़े का हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु की हत्या से कोई संबंध नहीं है। प्रस्तुत लेख में आशूरा के दिन के बारे में पथभ्रष्ट होने वाले दलों और संप्रदायों, हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु के बारे में सही स्थिति का उल्लेख करते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि अहले सुन्नत इस बारे में अल्लाह की शरीअत का पालन करते हैं, इसलिए वे लोग इस दि मातम नहीं करते हैं।
- हिन्दी लेखक : नसीम ग़ाज़ी संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
क़ुरआन पर अनुचित आक्षेपः यह पुस्तक उन आक्षेपों पर आधारित है जिन्हें कुछ हिन्दू संस्थाओं और लोगों की ओर से क़ुरआन की कुछ आयतों के बारे में उन्हें उनकी पृष्टिभूमि और संदर्भ से अलग करके और उनका मनमाना अनुवाद और व्याख्या करके बड़े पैमाने पर फैलाया जाता है। ये आक्षेप क़ुरआन मजीद की उन आयतों के बारे में हैं जिनका संबंध विशेषकर जिहाद, युद्ध, काफिर, कुफ्र, शिर्क और मूर्तिपूजा से है। लेखक ने उन आक्षेपों की वास्तविकता प्रस्तुत करके उनका उत्तर दिया है। तथा लोगों को इस्लाम से परिचित कराते हुए, उन्हें निष्पक्ष होकर इस्लाम का उसके मौलिक और वास्तविक स्रोतों से अध्ययन करने का निवेदन किया है।
- हिन्दी लेखक : ज़ाकिर नायिक संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
इस्लाम के अनुयायी मुसलमानों का मानना है कि कुर्आन करीम अल्लाह का वचन – कलाम – है, जिसे उसने वह्य –प्रकाशना- के माध्यम से अपने अंतिम संदेष्टा मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर अवतिरत किया है, जिसमें रहती दुनिया तक सर्व मानवजाति के लिए मार्ग दर्शन और निर्देश मौजूद है। चूँकि क़ुर्आन का संदेश सभी समय और स्थानों के लिए है, इसलिए इसे हर युगीन समानता के अनुसार होना चाहिये, तो क्या क़ुरआन इस कसौटी पर पूरा उतरता है ? प्रस्तुत शोध-पत्र में मुसलमानों के इस विश्वास का वस्तुगत विश्लेषण पेश किया गया है, जो क़ुर्आन के वह्य –ईश्वरवाणी- द्वारा अवतरित होने की प्रामाणिकता को वैज्ञानिक अनुसंधान के आलोक में स्थापित करती है। क़ुर्आन स्वयं एक चमत्कार है जिसने सर्व संसार वालों को चुनौती दी है कि यदि उन्हें इसके बारे संदेह है तो वे सब मिलकर उसके समान एक सूरत (कुछ छंद) ही लाकर दिखाएं ! और अभी भी यह चुनौती पुनर्जीवन के दिन तक बरकरार है। इसी प्रकार क़ुर्आन ने अनेक वैज्ञानिक वास्तविकताओं और तथ्यों की ओर संकेत किया है जिन्हें आधुनिक विज्ञान ने वर्तमान समय में शत प्रतिशत यथार्थ सिद्ध किया है और उनकी पुष्टि की है। यह सब दर्शाता है कि कुर्आन अल्लाह सर्वशक्तिमान द्वारा अवतरित एक सत्य चमत्कारीय ग्रंथ है जिसे समस्त मानव जाति के मार्गदर्शन और कल्याण के लिए अवतरित किया गया है। यह इ-बुक हिन्दी बलागर उमर केरानवी साहब का सुप्रयास है।
- हिन्दी लेखक : इल्तिफात अहमद इस्लाही संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
क़ुरआन मजीद अंतिम ईशग्रंथः क़ुरआन अल्लाह की अंतिम किताब है जिसे उसने सर्व मानव-जाति के मार्गदर्शन के लिए अवतिरित किया है। यह किताब लोक-परलोक में सफलता और सौभाग्या का मार्ग दर्शाती है। प्रस्तुत पुस्तक में सतर्क औऱ स्पष्ट रूप से इस तथ्य का वर्णन किया गया है कि क़ुरआन एक ईश्वरीय ग्रंथ है, कोई मानव रचित पुस्तक नहीं है। मानव जीवन जिन विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है उनका एकमात्र समाधान इसी अंतम ईशग्रंथ में है, जिसके अंदर मानवता के लिए एक संपूर्ण जीवन प्रणाली, नियम और संविधान प्रस्तुत किया गया है, और इस कारण कि यही अंतिम ईशग्रंथ है जो हर प्रकार से सुरक्षित है क्योंकि इसका रक्षक स्वयं अल्लाह तआला है, जबकि इससे पुर्व के सभी ग्रंथ परिवर्तित कर दिए गए – यही मानवता के लिए लोक एवं परलोक में सफलता, सौभाग्य और मोक्ष प्राप्त करने का एकमात्र साधन है। इस ग्रंथ की प्रामाणिकता वैज्ञानिक प्रमाणों से भी सिद्ध है और वह अपने अवतरण के समय से आज तक चुनवती बना हुआ है और रहती दुनिया तक यह चुनौती निरंतर बाक़ी है कि कोई व्यक्ति इसके समान कुछ छंद भी प्रस्तुत नहीं कर सकता। तथा इस पुस्तक में यह तथ्य भी स्पष्ट किय गया है कि बहुत से लोग ईश्वर में विश्वास रखते है परंतु ईश्वर के बारे में उनकी कल्पनाओ का कोई विश्वसनीय आधार नहीं है, ईश्वर का स्पष्ट तसव्वुर और उसके गुण विशेषण की व्याख्या क़ुरआन में प्रस्तुत किया गया है, जिसकी जानकारी इस पुस्तक में दी गई है।
- हिन्दी लेखक : डा. सैयद शाहिद अली संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
क़ुरआन अल्लाह किताब है जिसे उसने सर्व मानव-जाति के मार्गदर्शन के लिए अवतिरित किया है। यह किताब लोक-परलोक में सफलता और सौभाग्या का मार्ग गर्शाती है तथा मनुष्य को अपने अस्तित्व और इस ब्रहमांड के प्रति अनेक प्रश्नों का स्पष्ट उत्तर प्रदान करती है। जैसे- मनुष्य कहाँ से आया है? उसे कहाँ जाना है? उसके जीवन का उद्देश्य क्या है? उसे प्राप्त करने का सायधन क्या है? मृत्यु के बाद क्या होगा? इत्यादि। प्रस्तुत पुस्तक में मानव जीवन उसके विभिन्न पक्षों से संबंधित सैंकड़ों प्रश्नों के क़ुरआन से उत्तर प्रस्तुत किए गए हैं, जिनके अध्ययन से पाठक को इस बात की जानकारी होती है कि क़ुरआन ने सौभाग्य जीवन का क्या मार्ग दर्शाया है।
- हिन्दी लेखक : मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान अल-अरीफी अनुवाद : अब्दुल करीम अब्दुस्सलाम मदनी संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह संशोधन : अबू अब्दुल्लाह आफताब आलम मदनी
कलिमा ला इलाहा इल्लल्लाह इस्लाम और एकेश्वरवाद का सूत्र है, इसी कलिमा के लिए अल्लाह तआला ने आकाश व धरती और मानव जाति क रचना की, इसी के कारण स्वर्ग और नरक को पैदा किया गया और इसी के कारण लोग मोमिन और काफिर में विभाजित हो गए। तथा सभी ईश्दूतों ने इसी की ओर सर्व प्रथम निमंत्र दिया। किंतु आज मुसलमानों की स्थति बहुत दयनीय है उनकी बहुमत शिर्क में लिप्त है। अतः इस पुस्तक में तौहीद (एकेशेवरवाद) का महत्व़, उसकी प्रतिष्ठा तथा शिर्क और उसकी बुराई का उल्लेख करते हुए उससे बचने का आह्वान किया गया है। दुनिया के विभिन्न देशों में शिर्क के प्रचलित रूपों का वर्णन किया गया है। इसी तरह शिर्क फैलने के साधनों, एकेश्वरवाद से संबंधित अनेकेश्वरवादियों के संदेहों का उत्तर देते हुऐ शिर्क से दूर रहने का आह्व किया गया है।
- हिन्दी लेखक : सैयद मुहम्मद इक़बाल संशोधन : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
ईश्दूत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अल्लाह के अंतिम संदेष्टा हैं जिन्हें अल्लाह सर्व मानव जाति की ओर अपना संदेश्वाहक बनाकर भेजा है। अतः आप केवल मुसलमानों के लिए आदर्श नहीं हैं बल्कि परलोक के दिन तक आने वाली सर्वमानव जाति के लिए मार्गदर्शक और सर्वश्रेष्ठ आदर्श हैं। इस पुस्तिका में पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के जीवन और धर्म संदेश के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओ पर संछिप्त के साथ प्रकाश डाला गया है।
- हिन्दी लेखक : अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह प्रकाशक : इस्लामी आमन्त्रण एंव निर्देश कार्यालय रब्वा, रियाज़, सऊदी अरब
इस्लाम एक परिपूर्ण व्यापक धर्म है जो जीवन के सभी छेत्रों को सम्मिलित है। इस्लाम के अनुयायी का अपने उत्पत्तिकर्ता के साथ किस तरह का संबंध होना चाहिए तथा जिस समाज में वह जीवन यापन कर रहा है उसके विभिन्न सदस्यों के साथ उसका संबंध कैसा होना चाहिए, दोनों पक्षों को इस्लाम ने स्पष्ट किया है। इस पुस्तिका में यह उल्लेख किया गया है कि सर्व जगत के पालनहार के प्रति निष्ट होने के छेत्र क्या हैं, उसकी आराधना और उपासना किस प्रकार तथा उसके नियम क्या हैं। जिन्हें ईमान और इस्लाम के अर्कान यानी मूल आधार और सिद्धांत के नाम से जाना जाता है।